जोधपुर, 25 जुलाई। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला की बाथरूम में सांप के काटने से जान चली गई, जबकि दूसरी महिला की छिड़काव करने वाले गलत पेय सेवन करने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाथरूम में सांप ने काटा, इलाज के दौरान महिला की मौत
प्रतापनगर थाना पुलिस के अनुसार ज्योतिनगर, चांदणा भाखर निवासी विष्णु मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जुलाई की सुबह उनकी मां सुमन देवी (पत्नी स्व. नेनाराम मेघवाल) बाथरूम गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया।
परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें – धर्मांतरण सिंडिकेट पर शिकंजा: हाईकोर्ट से जमानत खारिजhttps://jodhpurtodaynews.com/oqbn
कीटनाशक सेवन के बाद विवाहिता ने तोड़ा दम
झंवर थाना क्षेत्र के लोरड़ी देजगरा गांव निवासी शिवलाल सुथार ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी विवाहिता बहन ने 21 जुलाई को अपने पीहर में छिड़काव करने वाले गलत पेय सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़ें – गलत खाते में NEFT राशि जाने पर बैंक भी जिम्मेदार, राज्य उपभोक्ता आयोग ने HDFC और यूनियन बैंक को ठहराया उत्तरदायी https://jodhpurtodaynews.com/hvqj
सात वर्ष से कम वैवाहिक अवधि होने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
पुलिस के अनुसार मृतका की शादी को सात वर्ष से कम समय हुआ था। ऐसे मामलों में नियमानुसार मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस मौत के कारणों की विस्तृत पड़ताल कर रही है।
