

ब्यावर:
पुष्पा देवी बल्दवा के ब्यावर नगर परिषद सभापति निर्वाचित होने पर माहेश्वरी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों द्वारा बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जोधपुर माहेश्वरी समाज के प्रमुख समाजसेवी प्रहलाद बजाज ने ब्यावर पहुंचकर नवनिर्वाचित सभापति पुष्पा देवी बल्दवा एवं उनके पति, वरिष्ठ भाजपा नेता जयकिशन बल्दवा से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज सेवी ताराचंद गौड, पवन सारस्वत भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान समाजसेवी प्रहलाद बजाज ने राजस्थानी परंपरा और संस्कृति का निर्वहन करते हुए उन्हें साफा (पगड़ी) पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर भावभीना अभिनंदन किया। साथ ही, पुष्पगुच्छ भेंट कर नगर परिषद सभापति के रूप में उनके सफल और लोककल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान शहर के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सामाजिक समरसता को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। यह खबर भी पढ़ें – OIL Organises IEW 2027 Curtain Raiser Programme in Jodhpurhttps://jodhpurtodaynews.com/archives/343
गौरतलब है कि पुष्पा देवी बल्दवा के पति जयकिशन बल्दवा ब्यावर क्षेत्र के कद्दावर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से निष्ठापूर्वक जुड़े हुए हैं और पूर्व में ब्यावर भाजपा जिलाध्यक्ष का दायित्व भी सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। संगठन में उनकी गहरी और मजबूत पकड़ मानी जाती है। कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहने और जमीनी स्तर पर जनसंवाद बनाए रखने के कारण क्षेत्र में उनकी विशिष्ट पहचान सर्वविदित है।
इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने विश्वास जताया कि पुष्पा देवी बल्दवा के नेतृत्व में ब्यावर नगर परिषद जनसेवा और शहर के सुनियोजित विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और समाज के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
चन्द्रशेखर व्यास पिछले 18 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े है। उन्होंने न्युज 18 राजस्थान, इंडिया टीवी न्यूज, नवभारत टाईम्स, टीवी 9 सहित कई संस्थानों में सेवाएं दी है। विधि की पत्रकारिता क्षेत्र में सलमान खान, आसाराम, भंवरी हत्याकांड सहित कई बड़े मामलों में रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा नारी उत्थान को लेकर भी इनकी खबरें नींव का पत्थर साबित हुई है। कई मामलों में हाईकोंर्ट ने इनकी खबरों पर संज्ञान लेकर रिर्पोटेबल जजमेंट सुनाएं है।



