

जोधपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोधपुर के परिवार के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण आया है। विभाग के अधिकारी नरपत को उनकी वीरता और साहस के लिए ‘पुलिस पदक (शौर्य)’ से सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है.
अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण (घनश्याम सोनी)
नरपत के इस सम्मान पर एनसीबी जोधपुर के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी, आईआरएस ने गर्व व्यक्त किया है. विभाग की ओर से उनके अदम्य साहस, वीरता, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन किया गया है.
सुरक्षा बलों के लिए प्रेरणा
अधिकारियों ने बताया कि नरपत की यह उपलब्धि न केवल एनसीबी जोधपुर परिवार के लिए, बल्कि देश के समस्त सुरक्षा बलों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. यह देश की सुरक्षा में तैनात हर अधिकारी और जवान के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है.
एनसीबी जोधपुर की ओर से दी गई बधाई
इस उपलब्धि पर एनसीबी जोधपुर परिवार और जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी की ओर से नरपत को हार्दिक बधाई दी गई है. विभाग की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र की सेवा में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं.
चन्द्रशेखर व्यास पिछले 18 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े है। उन्होंने न्युज 18 राजस्थान, इंडिया टीवी न्यूज, नवभारत टाईम्स, टीवी 9 सहित कई संस्थानों में सेवाएं दी है। विधि की पत्रकारिता क्षेत्र में सलमान खान, आसाराम, भंवरी हत्याकांड सहित कई बड़े मामलों में रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा नारी उत्थान को लेकर भी इनकी खबरें नींव का पत्थर साबित हुई है। कई मामलों में हाईकोंर्ट ने इनकी खबरों पर संज्ञान लेकर रिर्पोटेबल जजमेंट सुनाएं है।




