समय रहते कर ले आवश्यक कार्य।
जोधपुर। युगावर्त व्यास।
जोधपुर शहर में बिजली की लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है। जिसके कारण लगातार अलग—अलग इलाकों में बिजली कटौती कर कार्य किया जा रहा है। इसी के क्रम में आज शहर के विभिन्न इलाकों मे चार घण्टे बिजली कटौती प्रस्तावित है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसकों लेकर जानकारी जारी करते हुए बताया कि चार घण्टे कटौती के बाद बिजली सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएंगी

इस समय होगी बिजली कटौती।
बिजली विभाग की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार शहर में बिजली कटौती सुबह 6 बजे से 10 बजे तक व 8 बजे से 11 बजे तक विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की जाएंगी।
सुबह 6 बजे से 10 बजे तक इन इलाकों में नही आएंगी बिजली।
गांधी नगर, सज्जून नगर, शिवाजी नगर, मियां का बेरा, बलदेव नगर, बापू नगर,सेठा सांवरियां नगर,शिव सागर, आर्य नगर, मन्दिर वाला बेरा, भादवा बेरा, मान नगर, मेघ विहार, बाबा रामदेव नगर, कृष्णा नगर, विनायक विहार सहित 11 केवी गांधी नगर फीडर से संबंधित इलाकों में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली कटौती रहेंगी।
यह खबर भी पढे —https://jodhpurtodaynews.com/89iz
सुबह 8 बजे से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में नही आएंगी बिजली।
शहर के आदित्य द्वारकाधीश, श्याम बाग, मानपुरा नैनोमेक्स टॉउनशिप, दुधवालों की ढ़ाणी, उचियारड़ा गांव, नैनो की ढ़ाणी सहित 33/11 केवी उचियारड़ा सब स्टेशन से जुड़े सभी इलाकों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहेंगी।
यह खबर भी पढे — https://jodhpurtodaynews.com/crrs
चन्द्रशेखर व्यास पिछले 18 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े है। उन्होंने न्युज 18 राजस्थान, इंडिया टीवी न्यूज, नवभारत टाईम्स, टीवी 9 सहित कई संस्थानों में सेवाएं दी है। विधि की पत्रकारिता क्षेत्र में सलमान खान, आसाराम, भंवरी हत्याकांड सहित कई बड़े मामलों में रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा नारी उत्थान को लेकर भी इनकी खबरें नींव का पत्थर साबित हुई है। कई मामलों में हाईकोंर्ट ने इनकी खबरों पर संज्ञान लेकर रिर्पोटेबल जजमेंट सुनाएं है।
