
ग्राउंड रिपोर्ट: जोधपुर टूडे की टीम पहुंची पलासनी
पुणे के चर्चित उद्यमी केतन अग्रवाल हत्याकांड की गूंज अब जोधपुर जिले तक पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार चेतन चौधरी का पैतृक गांव जोधपुर के निकट स्थित पलासनी है। इस बहुचर्चित मामले के बाद जोधपुर टूडे न्यूज की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर परिवार और गांव की पृष्ठभूमि को समझने का प्रयास किया
ग्रामीणों ने बताया परिवार का सामाजिक रिकॉर्ड।
ग्रामीणों का कहना है कि चेतन चौधरी के दादा गांव के सम्मानित और सज्जन व्यक्तियों में गिने जाते थे। उनके निधन पर पूरे गांव ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि दी थी। गांव के लोगों का कहना है कि परिवार की सामाजिक छवि हमेशा अच्छी रही है और उन्हें विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि चेतन ऐसा कदम उठा सकता है।
यह भी पढ़े – https://jodhpurtodaynews.com/rckc
ग्रामीणों को है विश्वास कि जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई’
ग्रामीणों ने कहा कि फिलहाल मामला जांच के अधीन है। ऐसे में पुलिस और न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा और सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी।
यह खबर भी पढ़े – https://jodhpurtodaynews.com/oc01
पुणे में हुआ जन्म, 34 वर्षों से वहीं रह रहा परिवार
ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि चेतन चौधरी का जन्म गांव में नहीं बल्कि पुणे में हुआ था। उसके परिवार का गांव से केवल पैतृक संबंध है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार पिछले करीब 34 वर्षों से पुणे में रह रहा है। चेतन के पिता वहां किराना दुकान संचालित करते हैं। परिवार में चार बहनें हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि एक की शादी होना बाकी है।
क्रिकेट का शौकीन था चेतन।
ग्रामीणों ने बताया कि चेतन चौधरी को क्रिकेट खेलने का बेहद शौक था। उसने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 50 से अधिक मेडल भी हासिल किए थे। गांव के लोग उसके खेल प्रेम का अक्सर जिक्र करते हैं।
हत्या के मामले में पुणे पुलिस कर रही जांच।
गौरतलब है कि पुणे के उद्यमी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुणे पुलिस ने चेतन चौधरी और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट – गिरीश शर्मा।
चन्द्रशेखर व्यास पिछले 18 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े है। उन्होंने न्युज 18 राजस्थान, इंडिया टीवी न्यूज, नवभारत टाईम्स, टीवी 9 सहित कई संस्थानों में सेवाएं दी है। विधि की पत्रकारिता क्षेत्र में सलमान खान, आसाराम, भंवरी हत्याकांड सहित कई बड़े मामलों में रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा नारी उत्थान को लेकर भी इनकी खबरें नींव का पत्थर साबित हुई है। कई मामलों में हाईकोंर्ट ने इनकी खबरों पर संज्ञान लेकर रिर्पोटेबल जजमेंट सुनाएं है।
