admin

चन्द्रशेखर व्यास पिछले 18 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े है। उन्होंने न्युज 18 राजस्थान, इंडिया टीवी न्यूज, नवभारत टाईम्स, टीवी 9 सहित कई संस्थानों में सेवाएं दी है। विधि की पत्रकारिता क्षेत्र में सलमान खान, आसाराम, भंवरी हत्याकांड सहित कई बड़े मामलों में रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा नारी उत्थान को लेकर भी इनकी खबरें नींव का पत्थर साबित हुई है। कई मामलों में हाईकोंर्ट ने इनकी खबरों पर संज्ञान लेकर रिर्पोटेबल जजमेंट सुनाएं है।

जोधपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (आरएनए) की ओर से रविवार को मथुरादास माथुर चिकित्सालय (एमडीएम) में विभिन्न नर्सिंग एवं स्वास्थ्यकर्मी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर गेट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया तथा संगठन की मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
दीपक खोरवाल के परिवार को न्याय दिलाने की मांग
मीटिंग में स्वर्गीय दीपक खोरवाल के परिवार को न्याय दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि परिवार को उचित न्याय और सहायता मिलनी चाहिए तथा सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
प्रदेश में टेंडर प्रथा समाप्त करने की मांग
नर्सेज एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग में चल रही निविदा (टेंडर) व्यवस्था पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की। संगठन का कहना है कि टेंडर आधारित व्यवस्था से कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं और स्थायी रोजगार की संभावनाएं कम हो रही हैं।
मेरिट और बोनस के आधार पर हो नर्सिंग भर्ती
बैठक में आगामी नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को मेरिट एवं बोनस अंकों के आधार पर आयोजित करने की मांग भी रखी गई। संगठन का कहना है कि इससे योग्य और अनुभवी अभ्यर्थियों को उचित अवसर मिल सकेगा।
संविदा और एनएचएम कर्मियों के समायोजन की मांग
मीटिंग में सेवा से हटाए गए संविदा कर्मियों, 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों, एनएचएम और अन्य निविदा आधारित कर्मचारियों का विभिन्न सरकारी योजनाओं में समायोजन करने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया जाना चाहिए।
लंबित ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने पर जोर
नर्सिंग अधिकारियों ने लंबे समय से लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि ट्रांसफर नहीं होने से कई कार्मिकों को पारिवारिक और प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन व्यापक आंदोलन की रणनीति अपनाने को मजबूर होगा।
संगठित रहने का आह्वान
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सभी नर्सिंग एवं स्वास्थ्यकर्मी साथियों से संगठित रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने का आह्वान किया।
— रिपोर्ट: जोधपुर टुडे न्यूज

जोधपुर। चन्द्रशेखर व्यास।
कोटा और ​बीकानेर में सीजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आने के बाद अब जोधपुर के पावटा अस्पताल से भी ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें आठ प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया।

संक्रमण के कारण के कारण दो प्रसुताओं की किडनी पर आया असर, एमडीएम अस्पताल में किया रैफर।
पावटा अस्पताल अधीक्षक डॉ कुलबीर सिंह चौपड़ा ने बताया कि कल इस बात की जानकारी मिली की शनिवार को अस्पताल में सीजेरियन प्रसव किए गए। इस दौरान दो प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ गई। उनके किडनी पर इसका असर सामने आया, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ बीएस जोधा को इस बात की जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर तुरंत दोनों को एमडीएम अस्पताल मेडिकल आईसीयू में रैफर कर दिया गया। ऐतिहात के तौर पर 6 प्रसुताओं को हाईडोज एंटिबाइटिक आॅबर्जवेशन पर रखा गया है। उनका कहना है कि तेज गर्मी के कारण आजकल संक्रमण का खतरा रहता है तो पावटा अस्पताल में शेष 6 प्रसुताओं को हायर एंटिबाइटिक आॅबजर्वेश पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि पावटा अस्पताल में भर्ती सभी 6 प्रसुताओं की स्थिति ​ठीक है। उनकी पल्स व ब्लड प्रेशर सही है। सभी की स्थिति की जांच रिपोर्ट हर दो घण्टे में ली जा रही है जिसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को भी दी जा रही है।

पावटा अस्पताल का आॅपरेशन थियेटर किया बंद, सभी सैम्पल्स किए एकत्रित।
पावटा अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है जिसके कारण अस्पताल की ओटी को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों व सीजेरियन के दौरान काम में आई दवाओं, इंजेक्शन सहित आॅपरेशन थियेटर से सभी प्रकार के सैम्पल्स एकत्रित कर लिए गए है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

राज्य सरकार ने तुरंत जांच कमेटी का किया गठन, दवाओं पर लगाई रोक।
पावटा अस्पताल अधीक्षक डॉ चौपड़ा ने बताया कि इस मामले को लेकर राज्य सरकार की ओर से एक जांच कमेटी का गठन किया गया, जिसमें डॉक्टर्स, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य लोग शामिल है। इस कमेटी द्वारा सैम्पल्स की जांच की जा रही हैं। इसके अलावा सीजेरियन प्रक्रिया के दौरान काम ली गई दवाओं पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

हर माह होती है करीब 40 सीजेरियन डिलीवरी, 10 वर्षो में पहली बार ऐसा मामला आया सामने।
पावटा अस्पताल अधीक्षक डॉ चौपड़ा ने बताया कि इस अस्पताल में हर महिने करीब 40 सीजेरियन डिलीवरी करवाई जाती है। इस तरह का मामला पहली बार सामने आया। जैसे ही इसकी जानकारी मिली त्वरीत कदम उठाएं गए। फिलहाल जांच जारी है, जांच रिपोर्ट के बाद पूरी जानकारी सामने आएंगी।

डॉ कुलबीर सिंह चौपड़ा,पावटा अस्पताल अधीक्षक

एक प्रसु​ता शुगर की बिमारी से ग्रसित, दुसरी को हुई थी ब्लिडिंग।
डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ ​बीएस जोधा ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि शनिवार को पावटा अस्पताल में सीजिरियन आॅपरेशन के बाद दो प्रसुताओं की ​तबीयत बिगड़ी थी। जिसमें से एक प्रसुता को शुगर की बिमारी थी व दुसरी प्रसुता को रक्त स्त्राव हुआ था। जिसके बाद उनके निर्देश पर दोनों को एमडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। दोनों प्रसुताओं की डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे है। उन्होंने बताया कि आईसीयू में उपचाराधीन प्रसुताओं के सैम्पल्स लिए गए है। इसके अलावा पावटा अस्पताल से ओटी व दवाओं के भी सैम्पल्स लिए गए है, उनकी रिपोर्ट आने का फिलहाल हम इंतजार कर रहे है।
उन्होंने बताया कि कई तरह की संभावनाएं होती है। जिसमें किसी मरीज की बीपी ज्यादा हो, प्रसुता डायबिटिक हो तो प्रसुता रिस्क में रहती है। ऐसे में रक्त स्त्राव ज्यादा होने पर कि​डनी जो कि बॉडी का सबसे संवेदनशील पार्ट है उस पर असर पड़ सकता है। एक महिला को डायलिसि​स भी दिया गया है।
उनका कहना है कि इस मौसम के अंदर दवाओं, भोजन व पर्यावरण पर असर पड़ता है। मरीज किस स्थिति में अस्पताल आया इन सभी तथ्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। फिलहाल सभी के स्वास्थ्य में सुधार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे इलाज उसके अनुरूप दवाओं से किया जाएंगा।

डॉ ​बी एस जोधा, प्राचार्य, डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज।

एक प्रसुता को एम्स किया रैफर।
एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने बताया कि दो प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ने के बाद एमडीएम अस्पताल लाया गया था। जिसमें दईजर निवासी सोनू व मथानियां निवासी ललिता को आईसीयू में भर्ती किया गया था। ललिता को शुगर की समस्या है व उसका रक्तचाप भी लगातार कम हो रहा था तो ऐसे में उसे एम्स अस्पताल रैफर किया गया है। सोनू की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को भी लगातार स्थिति से अवगत करवाया जा रहा है।

डॉ विकास राजपुरोहित, अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल

जोधपुर। मनोज गिरी गोस्वामी।
जोधपुर की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अनीता विश्नोई के कथित आत्महत्या प्रयास मामले में दर्ज प्रकरण में नामजद लोगों में शामिल मालाराम विश्नोई को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
सीबीएन नीमच की टीम ने आगरा-जयपुर हाईवे पर कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सीबीएन को गुवाहाटी से जोधपुर की ओर अवैध मादक पदार्थ ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने करीब 2000 किलोमीटर तक संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी। 20 जून की सुबह सिकंदरा टोल प्लाजा के पास झारखंड नंबर की हुंडई क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 109 पैकेटों में पैक 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। जांच में सामने आया कि मादक पदार्थ को तीन बोरों में छिपाकर रखा गया था तथा गंध छिपाने के लिए वाहन में बड़ी मात्रा में इत्र और परफ्यूम का उपयोग किया गया था।
सीबीएन ने अफीम और वाहन को जब्त कर फलोदी निवासी मालाराम विश्नोई को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी को दौसा स्थित एनआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार, रिमांड प्रक्रिया पूरी होने के बाद जोधपुर पुलिस भी अनीता विश्नोई मामले में आरोपी से पूछताछ के लिए प्रोटेक्शन वारंट लेने की तैयारी कर सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

https://www.facebook.com/share/r/1BBvC9TGi1

जोधपुर। चन्द्रशेखर व्यास।

राजस्थान में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल में भी ऐसा मामला सामने आया है। यहां शनिवार को सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराने वाली 8 महिलाओं की तबीयत बाद में बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सभी प्रसूताओं की डिलीवरी शनिवार को पावटा जिला अस्पताल में हुई थी। इसके बाद महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं सामने आईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को एहतियातन बंद कर दिया गया है और संक्रमण की आशंका को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बी.एस. जोधा ने बताया कि प्रभावित महिलाओं में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य छह प्रसूताओं का उपचार पावटा अस्पताल में जारी है।
डॉ. जोधा के अनुसार, एक महिला को अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) की समस्या हुई थी, जबकि दूसरी महिला पहले से मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित थी और उसका ब्लड प्रेशर भी काफी कम हो गया था। सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में संक्रमण के संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है तथा ऑपरेशन थिएटर से नमूने लेकर परीक्षण करवाए जा रहे हैं। मामले की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

जोधपुर। प्रकाश शर्मा।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर ग्रामीण दक्षिण जिले का प्रबुद्धजन नागरिक एव बुद्धिजीवी सम्मेलन आज लघु उद्योग भवन डीजल सेड के सामने बासनी जोधपुर में जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,‌ भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड, विधायक बिलाड़ा अर्जून लाल गर्ग, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री नारायण लाल पंचारिया, पूर्व सभा सदस्य श्री राम नारायण डूडी,पुर्व विधायक श्रीमती कमसा मेघवाल, पूर्व विधायक श्री पुखराज गर्ग,किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, जगदिश देवासी प्रदेश संयोजक पशुपालन प्रकोष्ठ, जगराम विश्नोई विशेष आमंत्रित सदस्य की उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की
वही केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने संबोधन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन को समर्पित 12 वर्षों पर प्रकाश डाला।
यूवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी गैस और पेट्रोल के नाम पर हो हल्ला करके गुमराह कर रही है जबकि उज्ज्वला योजना के माध्यम से पहली माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर घर गैस का चूल्हा पहुंचाया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से महिलाओं के उत्थान के संबंध में कार्य किया है।
जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जोधपुर ग्रामीण दक्षिण केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत हैं और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के कार्य को राष्ट प्रथम के ध्येय से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण देहात जोधपुर के सभी चारों विधानसभा क्षैत्रो से पधारे गणमान्य प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया।
मंच का संचालन जिला महामंत्री श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई ने किया व आभार जिला महामंत्री यशपाल गोधा ने किया

प्रकाश शर्मा।

प्रकाश शर्मा लम्बे समय से पत्रकारिता से जुड़े है। वे राजनीतिक, क्राईम व विधिक खबरों में विशिष्ठ शैली के लिए अपनी पहचान रखते है।

मरुधरा गौरव सम्मान 2026:11 कला, संस्कृति और संगीत साधकों का हुआ सम्मान
मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान द्वारा तीसरी बार कार्यक्रम आयोजित कर अब तक किया 33 कलाकारों का सम्मान, तीसरे सोपान में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति पवन कुमार शर्मा ने की अध्यक्षता, जबकि हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास रहे मुख्य अतिथि, पदम श्री अनवर खान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति,जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्ष कविता चक्रवर्ती रही विशिष्ट अतिथि
जोधपुर। चन्द्रशेखर व्यास।

राजस्थान की लोक काला और संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के केंद्र के रूप में तीन वर्षों में अपनी पहचान बनाने वाले मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान का “मरुधरा गौरव सम्मान-2026” होटल चंद्रा मे समारोह गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, न्याय, संगीत, साहित्य, लोककला एवं संस्कृति जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पवन कुमार शर्मा, जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास, पद्मश्री अनवर खान एवं वरिष्ठ संगीत साधिका कविता चक्रवर्ती का पारंपरिक स्वागत किया गया।
बाल कलाकार तृष्णा महापात्रा एवं मनस्वी चौधरी ने गणेश वंदना एवं शिव स्तुति की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान की अध्यक्ष डॉ. स्वाति शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्थान की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और उन्होंने इस अवसर पर मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान द्वारा पिछले तीन वर्षों में कला और संस्कृति के प्रति समर्पण के किए गए कार्यों और उपलब्धियां का ब्यौरा पेश करने के साथ भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि अब तक 33 कलाकारों को इस मंच पर सम्मानित कर चुके हैं.इस मौक़े प्रख्यात गजल गायक डॉ. रौशन भारती ने अपनी मधुर गजलों से कार्यक्रम का शानदार आगाज किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया जबकि इस अवसर पर दीप प्रज्वल के साथ मां सरस्वती को याद करते हुए इस कार्यक्रम का आगाज हुआ.
इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष डॉक्टर स्वाति शर्मा के सानिध्य में मरुधरा गौरव सम्मान-2026
समारोह में कला, संगीत, नृत्य, चित्रकला एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विशिष्ट हस्तियों को “मरुधरा गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया।सम्मानित विभूतियों में स्वर्गीय सज्जन पुरोहित (मरणोपरांत), पद्मश्री लाखा खान, भूरा राम शर्मा, डॉ. अनुराधा आडवाणी, विदुषी पुलमा दास जोशी, उस्ताद साबिर हुसैन खान, उस्ताद नियाज अहमद खान, डॉ. रौशन भारती, डॉ. मंजूषा चंद्र भूषण सक्सेना, लक्ष्य पाल सिंह राठौड़ तथा अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार सेनू सपेरा शामिल रहे।सेनू सपेरा वर्तमान में पेरिस प्रवास पर होने के कारण उनकी ओर से उनकी बड़ी बहन एवं अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार अलची सपेरा ने सम्मान ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित विभूतियों के योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया।
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कहा कि,”विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थाओं का उद्देश्य केवल शिक्षा नहीं, बल्कि संस्कृति और मूल्यों का संरक्षण भी है। मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।” जब तीसरी बार यह आयोजन कलाकारों के सम्मान में आयोजित कर 11 विभूतियों को प्रदान किया गया हैँ, यह भी कलाकारों के लिए गौरव की बात है.
मुख्य अतिथि जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि,”समाज की आत्मा उसकी संस्कृति और कला में बसती है। जब कलाकारों और संस्कृति साधकों का सम्मान होता है, तब समाज अपनी जड़ों से और अधिक मजबूत होता है। ऐसे आयोजनों की निरंतरता आवश्यक है। जिस प्रकार 3 साल से लगातार कलाकारों को सम्मानित किया जा रहा है वह तो प्रशंसनिक योग्य है ही लेकिन जो कलाकार इस दुनिया में नहीं है उनको भी जो पूरा-पूरा मान सम्मान दिया जा हैँ.
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष पद्मश्री अनवर खान ने कहा कि,”लोककला हमारी पहचान और हमारी विरासत है। कलाकारों का सम्मान केवल व्यक्तियों का सम्मान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का सम्मान है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।”
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्ष कविता चक्रवर्ती ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे कहा कि,”राजस्थान की धरती सदैव कला और संगीत की साधना की भूमि रही है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।”
आयोजन समिति मे शामिल डिम्पल गौड़, सुरभि शर्मा, डॉ. अर्चना गौड़,सुनंदा पुरोहित,अनीता टाक, रश्मि शर्मा, बिंदु श्रीवास्तव,देवयानी पंवार,स्वाति दीपक शर्मा व ज्योति भटनागर ने जिम्मेदारियां संभालीं.समारोह के अंत में संस्थान की सचिव सुमन परिहार ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डिंपल माहेश्वरी ने किया,कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ तथा पूरे आयोजन में कला, संस्कृति और संगीत के प्रति सम्मान एवं समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कला और संस्कृति से जुड़े संस्थाओं के पदाधिकारियों और प्रमुख समाजसेवियों के अलावा गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की.

जोधपुर से जुड़े सोशल मीडिया जगत के चर्चित नाम मालाराम उर्फ़ “लॉजिक बाबा” को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी सीबीएन नीमच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। सीबीएन के अनुसार आगरा-जयपुर हाईवे पर की गई कार्रवाई में झारखंड नंबर की हुंडई क्रेटा कार से 115 किलो 160 ग्राम अफीम बरामद की गई है। अफीम को 109 पैकेट और 3 बोरों में छिपाकर ले जाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सीबीएन की टीम ने करीब 2000 किलोमीटर तक निगरानी की और उसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी मालाराम उर्फ़ लॉजिक बाबा का नाम पहले भी सोशल मीडिया विवादों को लेकर चर्चा में रहा है। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई और लॉजिक बाबा के बीच विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि अनीता बिश्नोई से जुड़े आरोपों और घटनाओं को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई नया बयान सामने नहीं आया है, इसलिए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
सीबीएन नीमच की यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त निखिल गांधी के मार्गदर्शन और अधीक्षक विपिन कुमार के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई। फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क और अफीम की सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई हैं।

चन्द्रशेखर व्यास।

,

 जोधपुर की बेटी और बहू सीए दिव्या का चयन भारत के प्रतिष्ठित भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग (सीएजी प्रधान कार्यालय शाखा) में विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में हुआ है। इस गौरवमयी उपलब्धि से पूरे परिवार सहित समाज में हर्ष और उल्लास का माहौल है।
जोधपुर में जन्मी और पली-बढ़ी ज्ञानेश्वर दाधीच की सुपुत्री दिव्या ने करीब 5.5 वर्ष पूर्व अपनी चार्टर्ड एकाउंटेंसी की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट जगत की विश्व प्रसिद्ध बिग फोर कंपनियों, (प्राइस वाटर हाउस कूपर्स) और केपीएमजी में अपनी उत्कृष्ट वित्तीय सेवाएं प्रदान कर अपनी योग्यता का लोहा मनवाया।
ससुराल और पीहर पक्ष में खुशी का माहौल
लगभग एक वर्ष पूर्व दिव्या का विवाह राजेंद्र प्रसाद शर्मा के पुत्र डॉ. आशीष दाधीच के साथ हुआ। दिव्या की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पीहर व ससुराल दोनों पक्षों के परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।  परिजनों का कहना है कि यह सफलता दिव्या की कड़ी मेहनत, लगन और बड़ों के आशीर्वाद का प्रतिफल है।
पेशेवर करियर के साथ समाज सेवा में भी अग्रणी :-  सीए दिव्या केवल वित्तीय क्षेत्र में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि वे एक सजग सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वे लंबे समय से विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (हृत्रह्र) से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही हैं। उनकी इस नई नियुक्ति से न केवल दाधीच समाज बल्कि पूरे जोधपुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

GTM-WL5JC38G