ओसियां (जोधपुर)। मनीष ओझा,
माँ सच्चियाय की पावन धरा ओसियां में मंगलवार रात्रि को माहेश्वरी प्रीमियर लीग (MPL-2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। फ्लड लाइट्स की रोशनी में आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, युवाओं एवं ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।

विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने किया उद्घाटन।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। विधायक भाटी ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं, इसलिए युवाओं को अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।
यह खबर भी पढ़े —सायरन, हड़कंप और फिर खुला राज, कलेक्टर आलोक रंजन का बड़ा सरप्राइज ऑपरेशन https://jodhpurtodaynews.com/iypb
कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद।
समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री शंभूसिंह खेतासर, समाजसेवी भगवानदास राठी, माहेश्वरी समाज संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल सोनी, निवर्तमान सरपंच संतोषकंवर भाटी एवं युवा समाजसेवी चक्रवर्ती सिंह खेतासर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

हर किसी ने कार्यक्रम की सराहना की।
अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्र की विभिन्न टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
आयोजन समिति के संयोजक राहुल चाण्डक एवं मनीष चाण्डक ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले प्रतिदिन रात्रि में खेले जाएंगे और खेल प्रेमियों को रोमांचक क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा।
विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने युवाओं को खेल से जुड़ने का किया आह्वान।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने युवाओं को खेल से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहां कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है और एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।
उद्घाटन समारोह के साथ ही MPL-2026 का क्रिकेट महाकुंभ पूरे उत्साह और जोश के साथ शुरू हो गया।
चन्द्रशेखर व्यास पिछले 18 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े है। उन्होंने न्युज 18 राजस्थान, इंडिया टीवी न्यूज, नवभारत टाईम्स, टीवी 9 सहित कई संस्थानों में सेवाएं दी है। विधि की पत्रकारिता क्षेत्र में सलमान खान, आसाराम, भंवरी हत्याकांड सहित कई बड़े मामलों में रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा नारी उत्थान को लेकर भी इनकी खबरें नींव का पत्थर साबित हुई है। कई मामलों में हाईकोंर्ट ने इनकी खबरों पर संज्ञान लेकर रिर्पोटेबल जजमेंट सुनाएं है।
