जोधपुर। हर्षित जोशी,
भारत की प्राचीन तांत्रिक परंपरा एवं प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या धाम से जुड़े कपालिक अघोरी साधक श्री ज्योतिरगुरु विकास महाराजजी का त्रिदिवसीय आध्यात्मिक प्रवास भीड़भंजन बालाजी मंदिर, मसूरिया में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं साधकों में विशेष उत्साह का वातावरण है।

आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान।
ज्योतिरगुरु विकास महाराजजी वर्षों से तंत्र, मंत्र एवं भैरव साधना के क्षेत्र में साधनारत हैं। उन्होंने देश के विभिन्न सिद्धपीठों, शक्तिपीठों एवं तपस्थलों में साधना कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किए हैं। विशेष रूप से भैरव उपासना, शक्ति साधना एवं सनातन आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।
आत्मशक्ति जागरण से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान करेंगे प्रदान।
तीन दिवसीय प्रवास के दौरान गुरुजी द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन, तंत्र साधना की मूल अवधारणाओं पर मार्गदर्शन, भैरव उपासना के महत्व तथा जीवन में आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने के उपायों पर विशेष चर्चा की जाएगी। भक्तों को साधना, संयम, सेवा एवं आत्मशक्ति जागरण से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़े —सायरन, हड़कंप और फिर खुला राज, कलेक्टर आलोक रंजन का बड़ा सरप्राइज ऑपरेशनhttps://jodhpurtodaynews.com/iypb
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को होगा आयोजन।
कार्यक्रम के अंतर्गत भजन-कीर्तन, हवन-पूजन, विशेष आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी होगा। श्रद्धालुओं को गुरुजी के सानिध्य में धर्म, अध्यात्म एवं साधना के गूढ़ विषयों को समझने का अवसर प्राप्त होगा।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का होगा जमावड़।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सनातन परंपरा, शक्ति उपासना एवं भैरव साधना के प्रति जनजागरण का भी माध्यम बनेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं साधकों के उपस्थित रहने की संभावना है।
भीड़ भंजन बालाजी बनेंगा सकारात्मक उर्जा का केन्द्र।
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि ज्योतिरगुरु विकास महाराजजी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति तथा सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
जोधपुर भीड़ भजन बालजी मंदिर पहुंचने पर भीड़ भजन बालाजी के प्रमुख भक्तो ने व बालाजी मंदिर मे बनी कृष्ण गो शाला मे स्वागत सम्मान किया जाएंगा।




