जोधपुर। प्रकाश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर ग्रामीण दक्षिण जिले का प्रबुद्धजन नागरिक एव बुद्धिजीवी सम्मेलन आज लघु उद्योग भवन डीजल सेड के सामने बासनी जोधपुर में जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड, विधायक बिलाड़ा अर्जून लाल गर्ग, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री नारायण लाल पंचारिया, पूर्व सभा सदस्य श्री राम नारायण डूडी,पुर्व विधायक श्रीमती कमसा मेघवाल, पूर्व विधायक श्री पुखराज गर्ग,किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, जगदिश देवासी प्रदेश संयोजक पशुपालन प्रकोष्ठ, जगराम विश्नोई विशेष आमंत्रित सदस्य की उपस्थिति रही। अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की वही केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने संबोधन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन को समर्पित 12 वर्षों पर प्रकाश डाला। यूवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी गैस और पेट्रोल के नाम पर हो हल्ला करके गुमराह कर रही है जबकि उज्ज्वला योजना के माध्यम से पहली माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर घर गैस का चूल्हा पहुंचाया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से महिलाओं के उत्थान के संबंध में कार्य किया है। जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जोधपुर ग्रामीण दक्षिण केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत हैं और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के कार्य को राष्ट प्रथम के ध्येय से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण देहात जोधपुर के सभी चारों विधानसभा क्षैत्रो से पधारे गणमान्य प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। मंच का संचालन जिला महामंत्री श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई ने किया व आभार जिला महामंत्री यशपाल गोधा ने किया
प्रकाश शर्मा।
admin
प्रकाश शर्मा लम्बे समय से पत्रकारिता से जुड़े है। वे राजनीतिक, क्राईम व विधिक खबरों में विशिष्ठ शैली के लिए अपनी पहचान रखते है।
मरुधरा गौरव सम्मान 2026:11 कला, संस्कृति और संगीत साधकों का हुआ सम्मान मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान द्वारा तीसरी बार कार्यक्रम आयोजित कर अब तक किया 33 कलाकारों का सम्मान, तीसरे सोपान में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति पवन कुमार शर्मा ने की अध्यक्षता, जबकि हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास रहे मुख्य अतिथि, पदम श्री अनवर खान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति,जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्ष कविता चक्रवर्ती रही विशिष्ट अतिथि जोधपुर। चन्द्रशेखर व्यास।
राजस्थान की लोक काला और संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के केंद्र के रूप में तीन वर्षों में अपनी पहचान बनाने वाले मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान का “मरुधरा गौरव सम्मान-2026” होटल चंद्रा मे समारोह गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, न्याय, संगीत, साहित्य, लोककला एवं संस्कृति जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पवन कुमार शर्मा, जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास, पद्मश्री अनवर खान एवं वरिष्ठ संगीत साधिका कविता चक्रवर्ती का पारंपरिक स्वागत किया गया। बाल कलाकार तृष्णा महापात्रा एवं मनस्वी चौधरी ने गणेश वंदना एवं शिव स्तुति की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान की अध्यक्ष डॉ. स्वाति शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्थान की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और उन्होंने इस अवसर पर मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान द्वारा पिछले तीन वर्षों में कला और संस्कृति के प्रति समर्पण के किए गए कार्यों और उपलब्धियां का ब्यौरा पेश करने के साथ भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि अब तक 33 कलाकारों को इस मंच पर सम्मानित कर चुके हैं.इस मौक़े प्रख्यात गजल गायक डॉ. रौशन भारती ने अपनी मधुर गजलों से कार्यक्रम का शानदार आगाज किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया जबकि इस अवसर पर दीप प्रज्वल के साथ मां सरस्वती को याद करते हुए इस कार्यक्रम का आगाज हुआ. इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष डॉक्टर स्वाति शर्मा के सानिध्य में मरुधरा गौरव सम्मान-2026 समारोह में कला, संगीत, नृत्य, चित्रकला एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विशिष्ट हस्तियों को “मरुधरा गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया।सम्मानित विभूतियों में स्वर्गीय सज्जन पुरोहित (मरणोपरांत), पद्मश्री लाखा खान, भूरा राम शर्मा, डॉ. अनुराधा आडवाणी, विदुषी पुलमा दास जोशी, उस्ताद साबिर हुसैन खान, उस्ताद नियाज अहमद खान, डॉ. रौशन भारती, डॉ. मंजूषा चंद्र भूषण सक्सेना, लक्ष्य पाल सिंह राठौड़ तथा अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार सेनू सपेरा शामिल रहे।सेनू सपेरा वर्तमान में पेरिस प्रवास पर होने के कारण उनकी ओर से उनकी बड़ी बहन एवं अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार अलची सपेरा ने सम्मान ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित विभूतियों के योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कहा कि,”विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थाओं का उद्देश्य केवल शिक्षा नहीं, बल्कि संस्कृति और मूल्यों का संरक्षण भी है। मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।” जब तीसरी बार यह आयोजन कलाकारों के सम्मान में आयोजित कर 11 विभूतियों को प्रदान किया गया हैँ, यह भी कलाकारों के लिए गौरव की बात है. मुख्य अतिथि जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि,”समाज की आत्मा उसकी संस्कृति और कला में बसती है। जब कलाकारों और संस्कृति साधकों का सम्मान होता है, तब समाज अपनी जड़ों से और अधिक मजबूत होता है। ऐसे आयोजनों की निरंतरता आवश्यक है। जिस प्रकार 3 साल से लगातार कलाकारों को सम्मानित किया जा रहा है वह तो प्रशंसनिक योग्य है ही लेकिन जो कलाकार इस दुनिया में नहीं है उनको भी जो पूरा-पूरा मान सम्मान दिया जा हैँ. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष पद्मश्री अनवर खान ने कहा कि,”लोककला हमारी पहचान और हमारी विरासत है। कलाकारों का सम्मान केवल व्यक्तियों का सम्मान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का सम्मान है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।” जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्ष कविता चक्रवर्ती ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे कहा कि,”राजस्थान की धरती सदैव कला और संगीत की साधना की भूमि रही है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।” आयोजन समिति मे शामिल डिम्पल गौड़, सुरभि शर्मा, डॉ. अर्चना गौड़,सुनंदा पुरोहित,अनीता टाक, रश्मि शर्मा, बिंदु श्रीवास्तव,देवयानी पंवार,स्वाति दीपक शर्मा व ज्योति भटनागर ने जिम्मेदारियां संभालीं.समारोह के अंत में संस्थान की सचिव सुमन परिहार ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डिंपल माहेश्वरी ने किया,कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ तथा पूरे आयोजन में कला, संस्कृति और संगीत के प्रति सम्मान एवं समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कला और संस्कृति से जुड़े संस्थाओं के पदाधिकारियों और प्रमुख समाजसेवियों के अलावा गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की.
जोधपुर से जुड़े सोशल मीडिया जगत के चर्चित नाम मालाराम उर्फ़ “लॉजिक बाबा” को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी सीबीएन नीमच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। सीबीएन के अनुसार आगरा-जयपुर हाईवे पर की गई कार्रवाई में झारखंड नंबर की हुंडई क्रेटा कार से 115 किलो 160 ग्राम अफीम बरामद की गई है। अफीम को 109 पैकेट और 3 बोरों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सीबीएन की टीम ने करीब 2000 किलोमीटर तक निगरानी की और उसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी मालाराम उर्फ़ लॉजिक बाबा का नाम पहले भी सोशल मीडिया विवादों को लेकर चर्चा में रहा है। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई और लॉजिक बाबा के बीच विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि अनीता बिश्नोई से जुड़े आरोपों और घटनाओं को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई नया बयान सामने नहीं आया है, इसलिए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। सीबीएन नीमच की यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त निखिल गांधी के मार्गदर्शन और अधीक्षक विपिन कुमार के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई। फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क और अफीम की सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई हैं।
जोधपुर की बेटी और बहू सीए दिव्या का चयन भारत के प्रतिष्ठित भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग (सीएजी प्रधान कार्यालय शाखा) में विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में हुआ है। इस गौरवमयी उपलब्धि से पूरे परिवार सहित समाज में हर्ष और उल्लास का माहौल है। जोधपुर में जन्मी और पली-बढ़ी ज्ञानेश्वर दाधीच की सुपुत्री दिव्या ने करीब 5.5 वर्ष पूर्व अपनी चार्टर्ड एकाउंटेंसी की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट जगत की विश्व प्रसिद्ध बिग फोर कंपनियों, (प्राइस वाटर हाउस कूपर्स) और केपीएमजी में अपनी उत्कृष्ट वित्तीय सेवाएं प्रदान कर अपनी योग्यता का लोहा मनवाया। ससुराल और पीहर पक्ष में खुशी का माहौल लगभग एक वर्ष पूर्व दिव्या का विवाह राजेंद्र प्रसाद शर्मा के पुत्र डॉ. आशीष दाधीच के साथ हुआ। दिव्या की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पीहर व ससुराल दोनों पक्षों के परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों का कहना है कि यह सफलता दिव्या की कड़ी मेहनत, लगन और बड़ों के आशीर्वाद का प्रतिफल है। पेशेवर करियर के साथ समाज सेवा में भी अग्रणी :- सीए दिव्या केवल वित्तीय क्षेत्र में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि वे एक सजग सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वे लंबे समय से विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (हृत्रह्र) से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही हैं। उनकी इस नई नियुक्ति से न केवल दाधीच समाज बल्कि पूरे जोधपुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।